झुरिया कैसे हटाए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 09:32

Skin Care Wrinkle Cure: झुर्रियां हटाने के लिए क्या करें? एक रात में असर दिखाता है ये देसी नुस्खा :-

बादाम तेल

रात को सोने से पहले दो से तीन बूंद बादाम का तेल लेकर आप इससे अपने चेहरे की मालिश करें और फिर सो जाएं। यह आपके चेहरे पर ओवर नाइट फेस मास्क की तरह काम करेगा। बादाम के तेल में भी विटमिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कई दूसरे माइक्रो न्यूट्रिऐंट्स से भी यह तेल भरपूर होता है।

जो स्किन को तेजी से हील करके त्वचा की अंदरूनी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने और रीजनरेट करने में मदद करते हैं। बादाम का तेल रात को लगाकर सोने पर आप अगले दिन ही सुबह में अपने चेहरे पर इसका असर देख सकती हैं। इसके नियमित उपयोग से त्वचा में कसावट आती है, रोम छिद्र छोटे होते हैं और त्वचा से झुर्रियां पूरी तरह गायब हो जाती है।

विटमिन-ई लगाएं

विटमिन-ई त्वचा के लिए किसी वरदान की तरह है। यह आपकी त्वचा को टाइट बनाने में बहुत तेजी से काम करता है। विटमिन-ई आपकी त्वचा की कोशिकाओं में मौजूद इलास्टिसिटी को बढ़ाता है और कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसके नियमित उपयोग से आपके चेहरे त्वचा पर मौजूद झुर्रियां पूरी तरह गायब हो सकती हैं।

आप रात को सोने से पहले विटमिन-ई को चेहरे पर लगाएं। इसके लिए आप विटमिन-ई कैप्सूल का उपयोग करें। कैप्सूल काटकर उसका लिक्विड निकालें और चेहरे पर लगाकर सो जाएं। या किसी ऐसी नाइट क्रीम को लगाएं, जो विटमिन-ई रिच हो। एक ही रात में आपको इनका असर देखने को मिलेगा।

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल भी ऐसा प्रभावी नुस्खा है, जो त्वचा पर एक रात में असर दिखाता है। आप बादाम के तेल की तरह इसे भी ओवर नाइट मास्क के रूप में उपयोग कर सकती हैं और त्वचा में कसावट ला सकती हैं।

बेहतर रहेगा कि रात को सोने से पहले आप चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। इसके लिए एलोवेरा की पत्ती को काटकर उससे जेल निकालें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगा लें। फिर सो जाएं। सुबह उठकर आप अपनी त्वचा पर एक खास फ्रेशनेस देखेंगी। नियमित उपयोग से यह चेहरे की झुर्रियां पूरी तरह गायब कर देगा।

पानी का असर

हमारे शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ पानी है। यही वजह है कि स्किन एक्सपर्ट से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट तक सभी कहते हैं कि दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से हमारे शरीर में पानी का स्तर बना रहता है।

क्योंकि यूरिन, धूप और पसीने के कारण शरीर से लगातार पानी निकलता रहता है, ऐसे में यदि शरीर की पानी की जरूरत को पूरा ना किया जाए तो त्वचा सिकुड़ने लगती है और झुर्रियां पड़ने लगती हैं।

फल भी हैं बेहद जरूरी

त्वचा को झुर्रियों से मुक्त रखने के लिए हर दिन एक फल जरूर खाएं। यह फल आपका पसंदीदा और कोई भी फल हो सकता है। संपूर्ण पोषण के लिए बेहतर रहेगा कि आप सप्ताह में कम से कम 4 से 5 तरह के फल खाएं। ताकि शरीर में न्यूट्रिऐंट्स की कमी ना हो और त्वचा को इसका पूरा पोषण मिल सके।

दिन की शुरुआत

सुबह ताजे पानी से चेहरा धोकर लोशन लगाएं और हल्की-सी मसाज करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा को कंप्लीट डायट मिलती है। यानी रात को आप विटमिन-ई या ऊपर बताए हुए विकल्पों में से किसी चीज का उपयोग करें और फिर सुबह मॉइश्चराजर लगा लें तो स्किन को अपनी जरूरत के हिसाब से पोषक तत्व मिल जाते हैं। जो इसे हेल्दी और रिंकल फ्री रखने में मदद करते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info